More
    Homeराजस्थानअलवरवन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अलवर शहर क्रिकेट फाइनल में की शिरकत,...

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अलवर शहर क्रिकेट फाइनल में की शिरकत, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

    खेल संस्कृति व इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए हो रहे हैं सार्थक प्रयास – संजय शर्मा

    मिशनसच न्यूज,  अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा ने अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत राजऋषि महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित अलवर शहर विधानसभा कम्युनिटी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शिरकत की। उन्होंने पूरा मैच देखकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को सरस डेयरी का कलाकंद (कलाकंद) भी भेंट किया गया, जिसने आयोजन को और आत्मीय बना दिया।

    राज्यमंत्री शर्मा ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों की प्रशंसा करते हुए युवाओं को खेल में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद  भूपेंद्र यादव द्वारा खेल उत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने पर उन्होंने साधुवाद दिया और कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया संकल्प को जमीन पर साकार कर रही है।

    शर्मा ने बताया कि अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में 14 दिसम्बर से कम्युनिटी खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। अलवर शहर विधानसभा क्रिकेट प्रतियोगिता में 65 टीमों के करीब 65 टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें से 65 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गये।

    उन्होंने भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत 8 करोड़ रुपये की राशि से नवीन स्कूल में एस्ट्रोटर्फ, इंदिरा गांधी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, खैरथल में बेटियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी अकादमी तथा शाहजहांपुर में भी हॉकी अकादमी बनाई जाएगी। उनका विश्वास है कि इन सुविधाओं से तैयार खिलाड़ी आने वाले समय में अलवर ही नहीं, पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।

    फाइनल मुकाबला द स्टाइकर्स (विवेकानन्द मंडल) और फूटी खेल (माधव मंडल) टीम के बीच खेला गया। द स्टाइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फूटी खेल टीम 78 रन पर सिमट गई और स्टाइकर्स ने 11 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैच की समाप्ति पर राज्यमंत्री शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, जिला अध्यक्ष  अशोक गुप्ता,  संजय नरूका, महेश निहालवानी, रजनीश जैमन,  सागर यादव,  सतीश यादव,  जितेन्द्र राठौड़, जितेन्द्र सैनी, पं. जलेसिंह,  प्रकाश अडिचवाल,  राजेन्द्र कसाना,  शशांक झालानी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और आमजन मौजूद रहे। आयोजन समिति ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए खेल उत्सव को ऐतिहासिक और सफल बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here