More
    Homeराजस्थानजयपुरराजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में पुस्तकालय ‘विदुषी ज्ञानालय’ का शुभारम्भ

    राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में पुस्तकालय ‘विदुषी ज्ञानालय’ का शुभारम्भ

    पुस्तकालय ‘विदुषी ज्ञानालय’ सर्वधर्म विदुषियों को सपर्मित 

     मिशनसच न्यूज,  जयपुर। अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं में अध्ययन संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, जयपुर की ओर से राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, मानसरोवर में पुस्तकालय ‘विदुषी ज्ञानालय’ का शुभारम्भ किया गया। यह पुस्तकालय सर्वधर्म विदुषियों को समर्पित है तथा छात्राओं के बौद्धिक, नैतिक एवं शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखकर स्थापित किया गया है। ज्ञानालय की स्थापना जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध की प्रेरणा से सामाजिक संगठन जनता सेवा संघ के सहयोग से की गई।

    पुस्तकालय के शुभारम्भ की विशेष बात यह रही कि इसका उद्घाटन छात्रावास की सभी विदुषी छात्राओं ने सामूहिक रूप से किया, जिससे छात्राओं में स्वामित्व और सहभागिता की भावना प्रबल हुई।

    इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने कहा कि “न वित्तेन अमृतत्वं लभ्यते, ज्ञानात् तु अमृतत्वं लभ्यते”—अर्थात अमरत्व धन से नहीं, बल्कि ज्ञान से प्राप्त होता है। यही विचार ‘विदुषी ज्ञानालय’ की मूल भावना है, जो छात्राओं को ज्ञान के माध्यम से सशक्त बनाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक श्री मातादीन मीणा एवं उप निदेशक सुशील कुमार ने ज्ञानालय का अवलोकन किया। निदेशक मातादीन मीणा ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पुस्तकालय का अधिकाधिक उपयोग करें और विभिन्न विषयों पर अध्ययन व चर्चा की आदत विकसित करें। उप निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि ‘विदुषी ज्ञानालय’ छात्राओं को अध्ययन, शोध और आत्मविकास के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरक वातावरण प्रदान करेगा।

    ज्ञानालय को लेकर छात्राओं ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें पुस्तकालय के लिए छात्रावास से बाहर नहीं जाना पड़ेगा और वे छात्रावास परिसर में ही बेहतर ढंग से अध्ययन कर सकेंगी।

    इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी स्नेहा महरिया, डॉ. गफ्फार अली, हरेंद्र, सौरभ, पिंकी, योगेश, सीमा, शबनम, छात्रावास अधीक्षिका रेखा मीणा, प्रियंका वैष्णव सहित विभिन्न शिक्षा अनुदेशक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here