More
    Homeराजस्थानअलवरबसंत विहार में 25 जनवरी को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर

    बसंत विहार में 25 जनवरी को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर

    हृदय, फेफड़े, नस, स्त्री रोग, शुगर व बीपी सहित कई जांचें और दवा वितरण निःशुल्क

    मिशनसच न्यूज, अलवर। शहर की स्कीम नं.3 बसंत विहार कॉलोनी स्थित प्लॉट नं.115 पर 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    शिविर के पुण्यार्जक जयंती प्रसाद जैन ने बताया कि यह शिविर स्व. सावित्री देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में हृदय, फेफड़ों एवं नस रोग की जांच, प्रसूति, बांझपन एवं स्त्री रोग परामर्श, शुगर, बीपी, होल्टर, बीटीसीटी सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की जाएंगी। साथ ही जरूरतमंद रोगियों को दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि शिविर में स्वर्ण पदक विजेता डॉ. शैलेश जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीति अग्रवाल सहित वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में आने वाले रोगियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं, जिससे बेहतर परामर्श दिया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here