थानागाजी में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जताया आक्रोश
मिशनसच न्यूज, थानागाजी। उपखंड अधिकारी सविता शर्मा को स्वर्ण समाज के सैकड़ों ग्रामीणों ने यूजीसी (UGC) से जुड़े मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार के नुमाइंदों पर स्वर्ण समाज के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि यूजीसी प्रकरण में प्रस्ताव पारित कर स्वर्ण समाज के अधिकारों का हनन किया गया है। यदि समय रहते केंद्र सरकार द्वारा यह प्रस्ताव निरस्त नहीं किया गया, तो स्वर्ण समाज बड़े स्तर पर जन आंदोलन करेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान स्वर्ण समाज के अनेक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में समाज के हितों की रक्षा की मांग उठाई और सरकार से शीघ्र निर्णय बदलने की अपील की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

