More
    Homeराजस्थानअलवरसेवा भावना से बना सम्मान का पात्र, गिरीश गुप्ता को जिला स्तरीय...

    सेवा भावना से बना सम्मान का पात्र, गिरीश गुप्ता को जिला स्तरीय सम्मान

    74 बार रक्तदान और सामाजिक सेवाओं में योगदान पर गणतंत्र दिवस समारोह में नवाजे गए

    मिशनसच न्यूज अलवर। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम अलवर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया अलवर शाखा के चेयरमैन गिरीश गुप्ता को सरकारी कार्यक्रमों में सहयोग एवं सामाजिक सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जिला स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।

    सम्मान प्राप्त करने पर गिरीश गुप्ता ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद एवं डॉ. एस.सी. मित्तल तथा अलका मित्तल के मार्गदर्शन को दिया।

    इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर शाखा के सचिव डॉ. रूप सिंह ने बताया कि गिरीश गुप्ता कर्मठ, जुझारू एवं सेल्फ-मोटीवेटेड व्यक्तित्व के धनी हैं। कोरोना काल में तत्कालीन जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह द्वारा उन्हें कोरोना फाइट टीम का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ प्रतिदिन 25 से 30 हजार भोजन पैकेट वितरण एवं जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतिदिन 18 घंटे से अधिक कार्य करते हुए भी वे कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहे।

    उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल के कार्यकाल में टूरिज्म विभाग के साथ मत्स्य उत्सव, राजस्थान उत्सव, पुस्तक मेला एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे अनेक कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रही है।

    इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर के चेयरमैन डॉ. एस.सी. मित्तल ने बताया कि गिरीश गुप्ता अब तक 74 बार स्वेच्छिक रक्तदान तथा 100 बार सिंगल डोनर प्लेटलेट देकर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर चुके हैं। कोरोना काल में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में भी उनकी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किया।

    उनकी पत्नी यामिनी गुप्ता, बेटी मुस्कान गुप्ता एवं पुत्र शाश्वत गुप्ता भी तीन-तीन बार रक्तदान कर सेवा परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। गिरीश गुप्ता कई स्कूलों, कॉलेजों एवं संस्थानों में रक्तदान जागरूकता हेतु मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में नि:शुल्क सेवाएं भी दे रहे हैं।

    इस उपलब्धि पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. एस.सी. मित्तल, सचिव डॉ. रूप सिंह, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुरेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष बाबू झालानी, संरक्षक हरीश कालरा, जॉइंट सेक्रेटरी कुलदीप आर्य, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशा कालरा, यूथ प्रकोष्ठ चेयरमैन शशांक झालानी सहित समस्त सदस्यों ने गिरीश गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here