साप्ताहिक राशिफल
2 फरवरी से 9 फरवरी 2026
सीमा वधावन – ज्योतिषाचार्य
♈ मेष राशि
इस सप्ताह आपको स्वयं पर ध्यान देना चाहिए। कार्य क्षेत्र में आप ऊर्जावान रहेंगे एवं कुछ कार्यों का नेतृत्व करेंगे परंतु जल्दी बाजी में कोई भी फैसला ना ले। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी परंतु कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। स्वास्थ्य में खानपान का ध्यान रखें अन्यथा सर दर्द आदि समस्या हो सकती है। संबंधों को अच्छा रखने के लिए अपने साथी से स्पष्ट रूप से बातचीत करें। लाल रंग आपके लिए लकी रहेगा।
♉ वृष राशि
इस सप्ताह आपको शांत रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आप बड़े लक्ष्य को पूरा करेंगे परंतु स्वयं को अनुशासित रखें। नए अवसर भी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परन्तु निवेश सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हरा रंग आपके लिए शुभ है।
♊ मिथुन राशि
इस हफ्ते आप कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेवारियां आने से आप दबाव महसूस करेंगे। सहयोगियों से सावधान रहे। आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए किसी भी प्रकार का निवेश न करें। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए मानसिक तनाव ना लें एवं भरपूर नींद लें। पीला रंग आपके लिए लकी रहेगा।
♋ कर्क राशि
इस सप्ताह आप मानसिक रूप से कमजोर रहेंगे।आ आपको पुरानी बातें बार-बार याद आएगी जिससे आपको दुख होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी परंतु निवेश न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई बढेगी और आप अपनी भावनाओं को ठीक तरह से व्यक्त कर पाएंगे। सिल्वर रंग का अधिक प्रयोग करें।
♌ सिंह राशि
इस सप्ताह आपका काम बहुत ज्यादा बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी परंतु परिणाम मन माफिक नहीं मिलेगा। धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु अनावश्यक खर्च आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें अन्यथा थकान एवं पीठ दर्द हो सकता है। प्रेम संबंधों में किसी भी विवाद से बचें एवं स्पष्ट बातचीत करें। सुनहरा रंग आपके लिए शुभ है।
♍ कन्या राशि
इस हफ्ते आप बहुत ज्यादा सोच विचार करेंगे। कार्य क्षेत्र में कार्य ठीक प्रकार से चलेगा परंतु आपका मन नहीं लगेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु अनावश्यक खर्च आ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परंतु किसी भी तरह का तनाव न ले। प्रेम संबंधों में बातचीत स्पष्ट रखें अन्यथा दूरी आ सकती है। आइवरी रंग आपके लिए लकी रहेगा।
♎ तुला राशि
इस हफ्ते आपको बहुत सारे निर्णय लेने होंगे। सारे क्षेत्र में जो कार्य रुके हुए थे वह पूर्ण होंगे परंतु आपको परिणाम मन मुताबिक नहीं मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी प्रकार का मानसिक तनाव न लें। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए अपनी बात को व्यक्त करें अन्यथा अंदर ही अंदर गुस्सा बढ़ जाएगा। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है।
♏ वृश्चिक राशि
इस हफ्ते आपके मन में बहुत उतार-चढ़ाव रहेगा।कार्य क्षेत्र में भी आपको कार्य बहुत ध्यान से करना चाहिए अन्यथा छोटी सी लापरवाही से कोई नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी परंतु निवेश न करें। सेहत अच्छी रखने के लिए मानसिक तनाव ना लें अन्यथा सर दर्द की शिकायत हो सकती है।प्रेम संबंध में नजदीकी आएगी और आपको सुकून मिलेगा। मैरून रंग का अधिक प्रयोग करें।
♐ धनु राशि
इस हफ्ते आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे और यात्रा से आपको लाभ मिलेगा परंतु आपको मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी परंतु अनावश्यक खर्च पर कंट्रोल करें। भागदौड़ की वजह से आपको थकावट महसूस होगी। प्रेम संबंधों में अपनापन बढ़ेगा और आप अपने साथी के साथ खुलकर बात करेंगे। इंडिगो रंग आपके लिए लकी रहेगा।
♑ मकर राशि
इस हफ्ते आपके ऊपर जिम्मेवारियों का बोझ रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको धैर्य पूर्वक बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और उसका लाभ आपको धीरे-धीरे मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रखने के लिएआय और खर्च के बीच में संतुलन बनाएं। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आराम करें अन्यथा थकान महसूस होगी। प्रेम संबंधों को अच्छा करने के लिए आप अपने पार्टनर से धैर्य पूर्वक संवाद करें। ग्रे रंग आपके लिए शुभ है।
♒ कुंभ राशि
इस सप्ताह आपको क्या करें और क्या ना करें के बीच में उलझन महसूस होगी। कार्य क्षेत्र में भी आपसे बहुत उम्मीद की जाएगी और आपको नए जिम्मेवारियों को पूर्ण करने के लिए दबाव डाला जाएगा। आर्थिक स्थिति ठीक है परंतु कोई अनावश्यक खर्च आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु आपको बेचैनी महसूस होगी। संबंधों में आप अपनी मन की बात पार्टनर से नहीं कहेंगे जबकि पार्टनर चाहेगा कि आप उसे सब कुछ साफ-साफ कहें। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♓ मीन राशि
सप्ताह आप आत्म केंद्रित रहेंगे। सही है और क्या गलत है आप बार-बार सोचेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपना काम ध्यान पूर्वक करेंगे परंतु किसी से कोई उम्मीद ना रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी परंतु आपको अपनी बात खुलकर कहानी चाहिए। सी ग्रीन कलर आपके लिए शुभ है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


