More
    Homeराजस्थानखैरथलकेंद्रीय बजट को लेकर ईंट-भट्टा एसोसिएशन ने जताया संतोष

    केंद्रीय बजट को लेकर ईंट-भट्टा एसोसिएशन ने जताया संतोष

    विकास और रोजगार को गति देने वाला बजट आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम

    मिशनसच न्यूज, किशनगढ़ बास। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर ईंट-भट्टा एसोसिएशन खैरथल-तिजारा के जिलाध्यक्ष परमानंद लख्याणी ने बजट का स्वागत करते हुए इसे विकास और रोजगार को गति देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र पर सरकार का फोकस सही दिशा में उठाया गया कदम है, जिससे ईंट-भट्टा उद्योग के साथ-साथ श्रमिक वर्ग को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

    परमानंद लख्याणी ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की सोच को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में रीब और वंचित वर्गों को पर्याप्त राहत दी गई है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचेगा।

    उन्होंने बजट को आर्थिक रूप से भारत को सशक्त बनाने वाला बताते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, आमजन की आमदनी बढ़ेगी और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में और आगे बढ़ेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here