More
    Homeराजस्थानखैरथलभिवाड़ी–टपूकड़ा मार्ग का हाइवे अब होगा सिक्स लेन, भूमि पूजन के साथ...

    भिवाड़ी–टपूकड़ा मार्ग का हाइवे अब होगा सिक्स लेन, भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू

    75 करोड़ की लागत से 8.55 किमी लंबे हाइवे के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का शुभारंभ

    मिशनसच न्यूज, भिवाड़ी। खिजूरीबास टोल से टपूकड़ा तक जाने वाला हाइवे अब चार लेन की जगह छह लेन का बनाया जाएगा। तिजारा विधायक एवं महंत श्री बालकनाथ योगी ने गुरुवार को विधिवत भूमि पूजन कर हाइवे चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर विधायक बालकनाथ योगी ने कहा कि सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ इसका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। परियोजना के तहत सर्विस रोड, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और यातायात सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत से 8.55 किलोमीटर लंबे इस हाइवे का निर्माण किया जाएगा।

    विधायक ने कहा कि भिवाड़ी और टपूकड़ा औद्योगिक क्षेत्र हैं, जहां देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां स्थापित हैं। साथ ही तिजारा क्षेत्र के हजारों लोग रोजगार और अन्य आवश्यकताओं के लिए दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में आने-जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। समय के साथ इस सड़क पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।

    उन्होंने बताया कि दो अतिरिक्त लेन बनने से यातायात सुगम होगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। यह हाइवे उद्योगों और रोजगार के लिहाज से भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

    विधायक ने इस परियोजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए बजट स्वीकृत कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। सिक्स लेन हाइवे बनने के साथ ही वर्षा ऋतु में सड़क पर पानी भरने की समस्या से भी आमजन को राहत मिलेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here