More
    Homeराजस्थानअलवरपूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में...

    पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में पहुंचे वन राज्यमंत्री संजय शर्मा

    रक्तदान महादान, युवाओं की भागीदारी राष्ट्र निर्माण में सहायक : संजय शर्मा

    मिशनसच न्यूज, अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को संयुक्त व्यापार महासंघ द्वारा पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव के 81वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया।

    इस अवसर पर वन राज्यमंत्री शर्मा ने पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. यादव राजनीतिक सुचिता के प्रतीक हैं। उन्होंने न केवल एक ख्यातिनाम चिकित्सक के रूप में समाज की सेवा की, बल्कि राजनीति के माध्यम से भी हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज भी डॉ. यादव चिकित्सक के रूप में निरंतर सेवाएं दे रहे हैं।

    शर्मा ने कहा कि 81वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर संयुक्त व्यापार महासंघ ने एक अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने रक्तवीरों को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरत पड़ने पर किसी के जीवन की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजनों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर युवा पीढ़ी को जीवमात्र की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

    कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्षहरमीत सिंह मेहंदीरत्ता, निकुंज सांघी सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here