उत्साह के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में लक्ष्य से अधिक 156 यूनिट रक्त संग्रह
मिशनसच न्यूज, कठूमर। वैश्य समाज द्वारा एसएमएस जयपुर एवं जीवन धारा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित पांचवें रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा की मिसाल पेश की। शिविर में 150 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पार करते हुए कुल 156 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ-साथ स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों तथा महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कई युवतियों द्वारा रक्तदान किए जाने से समाज में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश गया। शिविर में वैश्य समाज के युवाओं के अलावा सर्व समाज के युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सराहनीय सहयोग रहा।
वैश्य समाज के महामंत्री गगन खंडेलवाल एवं शिविर प्रभारी अनिल कूलवाल ने बताया कि यह शिविर समाज अध्यक्ष लोकेश जैन एवं युवा अध्यक्ष रमाकांत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य समाज में जागरूकता और आपसी सहयोग को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष छैल बिहारी अग्रवाल, पारस जैन, लोकेश पंसारी, मनोज आमेरिया, शैलू अग्रवाल, सुरेश खंडेलवाल, रविन्द्र खंडेलवाल, रवि जैन (टिटपुरी), ग्रीस बंसल, कृष्णकुमार कन्नू, सोमेश्वर चौधरी, रिंकू चौधरी, पिंकू शर्मा, संदीप बंसल, पंकज कूलवाल, बीना बंसल, अर्चना खंडेलवाल, सविता खंडेलवाल, मिन्नी जैन, ममता जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
शिविर के दौरान सभी रक्तवीरों को डोनर कार्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लगातार पांचवीं बार रक्तदान करने वाले रक्तवीरों तथा महिला रक्तदाताओं का विशेष सम्मान किया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


