More
    Homeराजस्थानजयपुरवन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा से नदबई, डेगाना व बसेड़ी–सरमथुरा प्रतिनिधिमंडलों...

    वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा से नदबई, डेगाना व बसेड़ी–सरमथुरा प्रतिनिधिमंडलों की मुलाकात

    विधायकों ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास एवं वन-पर्यावरण विषयों पर रखी मांगें

    मिशनसच न्यूज, जयपुर। राज्य विधानसभा स्थित कक्ष में मंगलवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने शिष्टाचार मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।

    नदबई के लोकप्रिय विधायक जगत सिंह एवं डेगाना के विधायक अजय सिंह किलक ने मंत्री से मुलाकात कर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े वन, पर्यावरण संरक्षण, विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की। दोनों विधायकों ने क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही का आग्रह किया।

    वहीं, विधायक रोहित बोहरा और विधायक संजय जाटव के नेतृत्व में बसेड़ी एवं सरमथुरा क्षेत्र से आए नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने भी मंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में वन भूमि, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा।

    वन मंत्री संजय शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को आश्वस्त किया कि सरकार क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।

    इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और आमजन को सीधा लाभ पहुंचेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here