ईटाराणा छावनी के स्वागत कार्यक्रम में स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति ने तिरंगा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मान
मिशनसच न्यूज, अलवर। भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह लांबा के अलवर आगमन पर ईटाराणा छावनी में स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम समिति अध्यक्ष गौरीशंकर विजय के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें देशसेवा के प्रति उनके योगदान के लिए उन्हें तिरंगा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समिति संरक्षक सुभाष अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर कर्नल नवीन मग्गो, राहुल तिवारी, अमित देसाई एवं संजय घोष का भी सम्मान किया गया। मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह लांबा ने समिति के राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान छोटी बालिका जाह्नवी विजय ने देशभक्ति एवं सेना के जवानों के जीवन पर आधारित कविता प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित जनों ने खूब सराहा। इस प्रस्तुति ने समारोह में देशप्रेम का वातावरण और भी भावुक बना दिया।
समिति से जुड़े एडवोकेट गौरव शर्मा ने बताया कि इंद्रजीत सिंह लांबा जब ईटाराणा छावनी में स्टेशन कमांडर के पद पर कार्यरत थे, तब उन्होंने समिति के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके प्रयासों से भारतीय सेना के जवानों की भागीदारी बढ़ी तथा देश की विभिन्न छावनियों में कार्यक्रमों का विस्तार हुआ। भविष्य में भी इन कार्यक्रमों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर समिति से जुड़े महेश खंडेलवाल, हेमचंद्र विजय, एडवोकेट अजीत सोनी, मोहित पंडित, प्रकाश गुप्ता, देवेन्द्र विजय, विनोद खंडेलवाल, संजय बवेजा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में समिति अध्यक्ष गौरीशंकर विजय ने सेना अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


