संभाग स्तरीय सम्मेलन 7–8 फरवरी को इन्फिनिटी रिसोर्ट्स में, संस्कृति संरक्षण व महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा
मिशनसच न्यूज, खैरथल। भारतीय सिन्धु सभा की ओर से मातृशक्ति का संभाग स्तरीय सम्मेलन 7 एवं 8 फरवरी को बहादुरपुर रोड स्थित इन्फिनिटी रिसोर्ट्स, चिकानी में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन में संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण तथा सिन्धी संस्कृति के संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी (अजमेर), राष्ट्रीय सिन्धी शिक्षा प्रभारी मोहनलाल वाधवाणी, प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी, प्रदेशाध्यक्ष मातृशक्ति शोभा बसंताणी (जयपुर), प्रदेश महामंत्री गिरधारीलाल ज्ञानाणी (खैरथल), प्रदेश सह-महामंत्री नवल किशोर गुरनाणी, सिन्धु दर्शन प्रदेश प्रभारी मूलचन्द बसंताणी तथा प्रदेश भाषा एवं साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी (जोधपुर) विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन देंगे।
संभाग प्रभारी तुलसीदास खानवाणी ने बताया कि सम्मेलन में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ पिछले प्रदेश स्तरीय मातृशक्ति सम्मेलन में पारित प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा, सिन्धी बाल संस्कार शिविरों के आयोजन, राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद की योजनाओं, सदस्यता अभियान एवं मातृशक्ति संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी।
भारतीय सिन्धु सभा अलवर जिला अध्यक्ष तेजूमल रामचंदानी ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मातृशक्ति जिला अध्यक्ष गीता साधवाणी ने कहा कि अलवर, खैरथल, जयपुर, सवाई माधोपुर व टोंक जिलों से शहरी एवं ग्रामीण इकाइयों की महिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगी।
जिला महामंत्री सुभाष निहलानी ने बताया कि शनिवार 7 फरवरी को सायं 6 बजे आगंतुक पदाधिकारियों के साथ स्थानीय सामाजिक संगठनों की बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें वीर बलिदानी हेमू कालाणी के बलिदान दिवस से जयंती तक आयोजित होने वाले सिन्धी युवा महोत्सव की रूपरेखा तय की जाएगी।
इधर, भारतीय सिन्धु सभा खैरथल जिले की बैठक झूलेलाल मंदिर, आनंद नगर कॉलोनी में आयोजित कर सम्मेलन एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री गिरधारीलाल ज्ञानाणी, प्रदेश मंत्री प्रताप कटहरा, खैरथल अध्यक्ष नत्थूमल रामलानी, युवा संगठन अध्यक्ष प्रकाश लालवानी, दिनेश माखीजा, अर्जुनदास असरानी, अजित मंगलानी, शिशुपाल रेलवानी सहित जिलाध्यक्ष मातृशक्ति नीतू खजनानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


