More
    Homeराजस्थानभरतपुरहलैना में 18 फरवरी को विशाल किसान सम्मेलन, ERCP सहित कई मांगों...

    हलैना में 18 फरवरी को विशाल किसान सम्मेलन, ERCP सहित कई मांगों को लेकर जुटेंगे किसान

    रोजगार सृजन, बाणगंगा नदी में पानी और फसलों के लाभकारी मूल्य जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा, कई बड़े किसान नेता होंगे शामिल

    मिशनसच न्यूज, हलैना। भरतपुर जिले के कस्बा हलैना में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 18 फरवरी को एक दिवसीय किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP–PKC) को जल्द पूरा करने, बाणगंगा नदी में पानी लाने, बढ़ती बेरोजगारी के समाधान, रोजगार के अवसर सृजित करने तथा फसलों के लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर यह सम्मेलन आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

    किसान सम्मेलन के संयोजक एवं किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने बताया कि यह सम्मेलन किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान लंबे समय से सिंचाई, कृषि और पशुपालन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है।

    उन्होंने जानकारी दी कि सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी तथा समाजवादी विचारक व पूर्व सांसद पंडित रामकिशन सहित कई प्रमुख किसान नेता भाग लेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे।

    कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर इन्दल सिंह जाट के नेतृत्व में अलवर के किसान नेता वीरेन्द्र मोर और डीग के किसान नेता मोहन सिंह गुर्जर सहित अन्य प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर किसानों और युवाओं को सम्मेलन की जानकारी दे रहे हैं। सम्मेलन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पीले चावल बांटकर आमंत्रण दिया जा रहा है।

    संयोजक ने बताया कि किसान सम्मेलन 18 फरवरी 2026 को हलैना स्थित स्वर्गीय गिरराज सिंह निड़र पार्क में प्रातः 10 बजे आरंभ होगा। आयोजकों का दावा है कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान और युवा भाग लेंगे तथा अपनी समस्याओं और मांगों को मुखरता से रखेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here