More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में सैनी समाज संस्था की जिला कार्यकारिणी का गठन, विभिन्न पदों...

    अलवर में सैनी समाज संस्था की जिला कार्यकारिणी का गठन, विभिन्न पदों पर नियुक्तियां घोषित

    सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था ने अलवर में नई जिला कार्यकारिणी घोषित की। जिलाध्यक्ष दशरथ सैनी ने विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी।

    मिशनसच न्यूज, अलवर। सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार अलवर जिलाध्यक्ष दशरथ सैनी ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

    घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर हीरालाल सैनी (सेवानिवृत्त डीईओ), जगराम सैनी, रामप्रसाद सैनी, सुरेश खुराडिया तथा कमल प्रकाश सैनी को मनोनीत किया गया है। सलाहकार के रूप में लक्ष्मण खुराडिया एवं रमेश सैनी (एईएन) को जिम्मेदारी दी गई है।

    वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुबेदार सुरेश सैनी, राजकुमार सैनी (एईएन) एवं हुकमचंद सैनी को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए बबलेश सैनी कानूनगो, हनुमान सैनी, बाबूलाल सैनी, भगवती सैनी, बोदनराम सैनी, प्रीतम सैनी (कठूमर), कैलाश सैनी तथा लक्ष्मण सैनी (चौमा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    महासचिव पद पर रवि सैनी, कोषाध्यक्ष पद पर बाबूलाल सैनी (व्याख्याता) तथा संयुक्त सचिव पद पर प्रमोद सैनी, रजनीकांत सैनी, सर्वेश सैनी (राजगढ़), नरेंद्र सैनी, नवीन सैनी और महेश सैनी को नियुक्त किया गया है। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में श्रीमती कविता सैनी (वीडीओ) को जिम्मेदारी दी गई है।

    जिलाध्यक्ष दशरथ सैनी ने कहा कि नई टीम समाज के कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाएगी तथा सामाजिक एकता और विकास के लिए कार्य करेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here