More
    Homeराजस्थानअलवरबसंत विहार कॉलोनी में 15 फरवरी को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

    बसंत विहार कॉलोनी में 15 फरवरी को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

    पुण्य स्मृति में स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण, शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

    अलवर। शहर की स्कीम नं. 3 स्थित बसंत विहार कॉलोनी में समाजसेवा की भावना से 15 फरवरी को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्लॉट नं. 115 पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न रोगों की विशेषज्ञ जांच और दवा वितरण की व्यवस्था की गई है।

    शिविर के पुण्यार्जक जयंती प्रसाद जैन ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय सावित्री देवी की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है। शिविर में हृदय, फेफड़ों एवं नसों से संबंधित रोगों की जांच, प्रसूति एवं स्त्री रोग परामर्श, बांझपन जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर, होल्टर मॉनिटरिंग, बीटीसीटी सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। शिविर में स्वर्ण पदक विजेता डॉ. शैलेश जैन सहित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीति अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

    आयोजकों ने अपील की है कि शिविर में आने वाले सभी रोगी अपनी पुरानी चिकित्सा रिपोर्ट साथ लेकर आएं, ताकि सटीक जांच और उपचार में सुविधा मिल सके।

    यह शिविर क्षेत्रवासियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर साबित होगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here