More
    HomeRashifalAAJ KA Rashifal : आज आसमान में बन रहा है दुर्लभ 'राजयोग',...

    AAJ KA Rashifal : आज आसमान में बन रहा है दुर्लभ ‘राजयोग’, इन 4 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला

    नई दिल्ली: आज मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन प्रभावी रहेगी. ज्योतिष की दुनिया में आज की तिथि को संयम, मानसिक परिपक्वता और भावनात्मक द्वंद्व को साफ करने का दिन माना जाता है. आज के दिन एकदम से चमत्कार के दिन नहीं है बल्कि अंदर की सही तैयारी करने का दिन है. 

    आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, जिससे भावनाएं गहन, तीव्र और कभी-कभी संदेह से भरी हो सकती हैं. आपके पुराने अनुभव आपको फिर से याद आ सकते हैं, जिससे आपको शक्ति मिलेगी और आप अंदर से और भी ज्यादा मजबूत बनेंगे. हालांकि कोई भी फैसला लेना आपके लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है. 

    मेष

    आज आत्मनियंत्रण की कड़ी परीक्षा का दिन है. टाली हुई जिम्मेदारियां और भावनात्मक मुद्दे सामने आ सकते हैं. किसी से भी बात करते वक्त अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें. 

    वृषभ

    आज का दिन रिश्तों और साझेदारी पर फोकस रहने वाला है. जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से जुड़े गंभीर विषय उभर सकते हैं. लंबे समय की अस्पष्टता दूर करने का समय है. 

    मिथुन

    कार्यभार और अनुशासन की मांग बढ़ेगी. छोटी जिम्मेदारियां भी भारी लग सकती हैं. एक समय में एक काम पर ध्यान दें, मल्टी-टास्किंग से बचें. 

    कर्क

    भावनात्मक गहराई और रचनात्मकता बढ़ेगी. प्रेम, संतान या सृजनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी. अष्टमी तिथि भावनाओं को संभालने और अनावश्यक को छोड़ने की शिक्षा देती है.

    सिंह

    परिवार और घरेलू मामलों को प्राथमिकता मिलेगी. पुराने मतभेद उभर सकते हैं. भावनात्मक सुरक्षा आज सबसे जरूरी है. संपत्ति या वाहन से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें.

    कन्या

    संवाद, योजना और स्पष्टता का दिन. बातचीत या लेखन में अच्छा प्रदर्शन हो सकता है. महत्वपूर्ण विचार या प्रस्ताव को प्रभावी ढंग से रखें. 

    तुला

    धन, वाणी और आत्म-संतुलन पर ध्यान. बोले गए शब्दों का लंबा असर रह सकता है, इसलिए संयम रखें. मेहनत का मूल्य न मिलने का अहसास अस्थायी है.

    वृश्चिक

    आज के दिन आपकी भावनाएं तीव्र होंगी. आत्म-निरीक्षण का बिल्कुल परफेक्ट समय है. मानसिक दबाव को नियंत्रित करें और आवेग में कोई भी फैसला न लें.

    धनु

    आज आपके लिए एकांत और आंतरिक तैयारी का दिन है. पुरानी स्मृतियां परेशान कर सकती हैं, उन्हें छोड़ने की कोशिश करें.

    मकर

    लक्ष्य और नेटवर्किंग में लाभ. ध्रुव योग विशेष अनुकूल. आज की योजनाएं भविष्य का मजबूत आधार बन सकती हैं.

    कुंभ

    आज करियर और प्रतिष्ठा पर फोकस करने का दिन है. अपेक्षाओं का दबाव रहेगा, लेकिन संतुलन बनाए रखें.

    मीन

    आध्यात्मिक सोच और नए दृष्टिकोण का दिन. पुराने विश्वासों पर पुनर्विचार करें. सीखने और मार्गदर्शन की भावना प्रबल रहेगी.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here