More
    Homeराजस्थानतिजारातिजारा क्षेत्र को बजट में मिली बड़ी विकास योजनाएं - विधायक बालकनाथ...

    तिजारा क्षेत्र को बजट में मिली बड़ी विकास योजनाएं – विधायक बालकनाथ योगी

    बजट में ग्रिड स्टेशन, सीवरेज, ड्रेनेज सुधार और औद्योगिक पार्क सहित करोड़ों की घोषणाओं से तेज होगा क्षेत्र का विकास

    तिजारा। राजस्थान सरकार के बजट 2026 में तिजारा विधानसभा क्षेत्र को मिली विभिन्न विकास सौगातों पर विधायक महंत बालक नाथ योगी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को गति देने वाला है, जिससे राजस्थान के साथ तिजारा क्षेत्र को भी नई दिशा मिलेगी।

    विधायक योगी ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि वर्षा जल भराव एवं बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान के लिए 1020 करोड़ रुपये के विशेष प्रावधान के अंतर्गत प्रदेश के सात शहरों में भिवाड़ी को शामिल किया जाना ऐतिहासिक निर्णय है। इससे लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को राहत मिलेगी।

    उन्होंने बताया कि तिजारा सलालपुर में 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन की स्थापना से विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी, वहीं भिवाड़ी में 50 मीट्रिक टन क्षमता का कचरा निस्तारण प्लांट स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगा। तिजारा में डाक बंगला निर्माण, एयर क्वालिटी मैनेजमेंट और टपूकड़ा में प्रशासनिक सुधार हेतु वीसी सेटअप जैसी सुविधाएं क्षेत्रीय प्रशासन को आधुनिक बनाएंगी।

    नगरीय विकास योजना के तहत सीवरेज कार्य एवं ड्रेनेज सिस्टम सुधार के लिए 20 करोड़ रुपये, टपूकड़ा में नाला निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा भिवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में पार्कों के पुनर्विकास हेतु 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त चौपनकी और कहरानी क्षेत्र में औद्योगिक पार्क और आधारभूत ढांचे के विकास कार्यों से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

    विधायक योगी ने कहा कि इन घोषणाओं से न केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रशासनिक सुधार और औद्योगिक विकास को भी बल मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचेगा और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here