More
    Homeराजस्थानअलवरबाड़मेर के युवाओं ने अलवर में सीखे नेतृत्व और जीवन कौशल, आदान-प्रदान...

    बाड़मेर के युवाओं ने अलवर में सीखे नेतृत्व और जीवन कौशल, आदान-प्रदान शिविर का उत्साहपूर्ण समापन

    शिविर में सांस्कृतिक एकीकरण, प्रशिक्षण सत्र व प्रतियोगिताओं के माध्यम से बढ़ी राष्ट्रभावना, स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र

    अलवर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत अलवर द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के पांच दिवसीय शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत बाड़मेर जिले से आए 40 युवा प्रतिभागियों ने अलवर जिले की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं भौगोलिक विरासत को नजदीक से जाना और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

    समापन अवसर पर उपखण्ड अधिकारी माधव भारद्वाज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना और निरंतर प्रयास करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आदान-प्रदान कार्यक्रम युवाओं में सांस्कृतिक समझ विकसित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि वे यहां से प्राप्त अनुभवों और ज्ञान को अपने क्षेत्रों में साझा कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।

    सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपक चंदवानी ने युवाओं को तनाव मुक्त रहने के उपाय, जीवन कौशल के महत्वपूर्ण पहलू तथा प्रभावी नेतृत्व क्षमता विकसित करने के गुर बताए। वहीं माय भारत केंद्र के जिला युवा अधिकारी पंकज यादव ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान जीवन कौशल, नेतृत्व विकास, तनाव प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।

    ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना से प्रेरित इस कार्यक्रम ने युवाओं में सकारात्मक सोच, सांस्कृतिक एकीकरण और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया। समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक, भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here