More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर के अहिंसा स्थल पर भक्तामर मंदिर व आरोग्य धाम का लोकार्पण...

    अलवर के अहिंसा स्थल पर भक्तामर मंदिर व आरोग्य धाम का लोकार्पण 13 फरवरी को

    ध्वजारोहण और पालकी यात्रा के साथ अहिंसा स्थल में जुटेंगे देशभर के जैन श्रद्धालु

    अलवर। जयपुर रोड स्थित ढ़ाई पैडी के पास अहिंसा स्थल दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में स्थापित श्री भक्तामर मंदिर एवं आरोग्य धाम का लोकार्पण 13 फरवरी को भव्य धार्मिक समारोह के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर समाधिस्थ दिगम्बर जैनाचार्य ज्ञानसागर महाराज की सुशिष्या आर्यिका आर्षमति माताजी ससंघ का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

    अहिंसा स्थल पर इससे पहले जिनवाणी मंदिर की स्थापना भी की जा चुकी है, जिसके चलते यहां देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार बढ़ रहा है। मंदिर के पीछे स्थित पहाड़ियों का प्राकृतिक दृश्य इस स्थल को और अधिक आकर्षक बनाता है, जिससे यह स्थान आध्यात्मिक शांति का प्रमुख केंद्र बन गया है।

    अहिंसा स्थल के प्रबंधक बच्चू सिंह जैन एवं अनिल जैन राखीवाला परिवार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन से होगी। इसके पश्चात प्रातः 8:35 बजे राजस्थान के पूर्व नि:शक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

    ध्वजारोहण के बाद भक्तामर स्तोत्र के रचियता आचार्य मानतुंग की प्रतिमा का अनावरण और भव्य पालकी यात्रा मुख्य आकर्षण रहेंगे। भक्तामर मंदिर को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप में तैयार किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ेगी।

    समारोह में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी के अध्यक्ष हुक्म काका, प्रदीप जैन (कानपुर), विमल जैन सीए (दिल्ली), प्रदीप जैन एवं प्रिया जैन (अनंत विश्व आध्यात्मिक केन्द्र, दिल्ली), अतिशय जैन (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जीतो जयपुर), पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल तथा देहरा तिजारा के मुकेश जैन सहित अनेक गणमान्यजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा अलवर की विभिन्न जैन संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

    प्रबंधकों के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक दर्शन की नियमित व्यवस्था रहेगी। लोकार्पण के अगले दिन 14 फरवरी को अहिंसा स्थल पर भक्तामर विधान का आयोजन भी किया जाएगा।

    यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि अलवर के जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर भी सिद्ध होगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here