बस से 15 फरवरी को सुबह 7 बजे जैन भवन, स्कीम नं.10 से रवाना होंगे श्रद्धालु
अलवर। श्री दिगम्बर जैन पूजन संघ अलवर के तत्वावधान में जैन धर्मावलम्बियों की एक बस 15 फरवरी को सुबह 7 बजे स्थानीय स्कीम नं.10 स्थित जैन भवन से कामां के समीप बोलखेड़ा के लिए रवाना होगी।
संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र जैन (पीडब्ल्यूडी) एवं कार्यक्रम संयोजक अशोक जैन घी वाले ने बताया कि बोलखेड़ा में 15 से 20 फरवरी तक दिगम्बर जैन संत मुनि 108 प्रणम्य सागर महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को गर्भ कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर भाग लेने के लिए अलवर से जैन पूजन संघ द्वारा विशेष बस की व्यवस्था की गई है। बस में जाने वाले जैन धर्मावलम्बी न केवल महोत्सव में सहभागिता करेंगे, बल्कि मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।
संघ पदाधिकारियों ने समाज के श्रद्धालुओं से समय पर जैन भवन पहुंचकर धार्मिक यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


