More
    Homeराजस्थानअलवरगांव के पास खुले शराब ठेके के खिलाफ कुण्डरोली में ग्रामीणों का...

    गांव के पास खुले शराब ठेके के खिलाफ कुण्डरोली में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

    – महिलाओं ने किया धरना, ज्ञापन सौंपकर शराब ठेका हटाने की मांग

    राजगढ़ । 
    राजगढ़ उपखंड के ग्राम कुण्डरोली में महात्मा गांधी विद्यालय के पास खोले गए शराब ठेके के खिलाफ शुक्रवार को पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर ठेके के सामने धरना दिया और जिला प्रशासन से इसे तत्काल हटाने की मांग की।

    रात के अंधेरे में खोला गया ठेका
    हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच दिन पहले रात के समय चोरी-छिपे विद्यालय के पास और आबादी क्षेत्र में शराब ठेका खोल दिया गया। ठेके के चलते रोजाना नशेड़ी शराब पीकर स्कूल जाने वाली छात्राओं और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

    “शराब लाती है सामाजिक बर्बादी”
    ग्रामीणों का कहना है कि शराब न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार और समाज को भी तोड़ती है। युवा पीढ़ी इसमें फंसकर शिक्षा और संस्कारों से दूर हो रही है। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए शराब बिक्री को रोका जाना आवश्यक है।

    महिलाओं की अगुवाई में धरना
    गांव की महिलाओं, लड़कियों और पुरुषों ने एक स्वर में ठेके का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और ठेकेदार को शराब की बिक्री बंद करने के लिए चेताया। लेकिन ठेकेदार ने इसे बंद करने से इंकार कर दिया।

    प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
    इसके बाद ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी, राजगढ़ को सौंपते हुए ठेका हटाने की मांग की। उन्होंने चेताया कि यदि प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    प्रदर्शन में ये रहे उपस्थित
    धरने में भागचंद, सुरेंद्र मीणा, रामफूल, कजोड़, कैन्यालाल, धारासिंह, बनवारी, सुनील, गिर्राज, मनोहर, महेंद्र, शीला, लक्ष्मा, कृष्णा, कैलाशी, हरबई, कस्तूरी, रामलाल, रोहितास, रोशन, रामू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here