More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी में पिकअप की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत

    थानागाजी में पिकअप की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत

    जयपुर रोड स्थित देव होटल के सामने भीषण भिड़ंत, थानागाजी में हादसे के बाद बढ़ा आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

    थानागाजी (अलवर)। जिले के थानागाजी क्षेत्र में जयपुर मार्ग पर स्थित देव होटल के सामने शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    तेज रफ्तार पिकअप बनी काल

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन जयपुर की ओर से अत्यधिक गति से आ रहा था। सामने से आ रही मोटरसाइकिल को उसने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों युवकों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

    सूचना मिलने पर थानागाजी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो चुका था। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पोस्टमार्टम के बाद भी शव लेने से इनकार

    पुलिस ने दोनों शवों को थानागाजी के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करवाई। लेकिन मृतकों के परिजनों ने शव लेने से साफ इनकार कर दिया।

    परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी चालक को जानबूझकर बचा रही है। उनका कहना है कि पिकअप वाहन का नंबर, चालक का नाम और उसका गांव पुलिस को बता दिया गया है, इसके बावजूद अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया और न ही वाहन जब्त किया गया है।

    परिजनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी और वाहन जब्ती की कार्रवाई नहीं होगी, वे शव नहीं उठाएंगे।

    पुलिस का पक्ष

    मामले को लेकर थाना अधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

    फिलहाल अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here