प्रताप ऑडिटोरियम में नरेंद्र मोदी के राज्य स्तरीय आयोजन का वर्चुअल प्रसारण
अलवर। मुख्यमंत्री रोजगार मेले के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 11 बजे से प्रताप ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल प्रसारण भी किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए गए हैं और सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम के पर्यवेक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सह-नोडल अधिकारी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक को तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का स्थल पर पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


