पंच गौरव कार्यक्रम के तहत सरिस्का की जैव विविधता और पलाश का होगा उत्सव
अलवर। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 2 मार्च को पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत पुरजन विहार (कंपनी बाग) में दोपहर 2 बजे से ‘पलाश उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।
पर्यटन विभाग की उप निदेशक श्रीमती टीना यादव ने बताया कि जिले में सरिस्का टाइगर रिज़र्व को पंच गौरव पर्यटक स्थल के रूप में शामिल किया गया है। सरिस्का अपने वन्यजीवों के साथ-साथ विविध पेड़-पौधों, विशेष रूप से पलाश के लिए भी प्रसिद्ध है।
इसी क्रम में सरिस्का की विशेषताओं के प्रचार-प्रसार तथा पलाश की महत्ता को प्रदर्शित करने के लिए होली के अवसर पर पलाश उत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा पलाश से निर्मित प्राकृतिक रंगों की स्टॉल लगाई जाएगी। साथ ही सरिस्का की जैव विविधता पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
उत्सव में लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें ब्रज का प्रसिद्ध मयूर नृत्य और फूलों की होली, कोटा-बूंदी का सहरिया नृत्य, बाड़मेर-जैसलमेर से लंगा-मांगनियार ग्रुप की प्रस्तुति तथा स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम शामिल होंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


