आज सायं पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, मंत्री संजय शर्मा होंगे सीएम के प्रतिनिधि के रूप में शामिल
टीकाराम जूली, जो वर्तमान में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, अपनी माताजी से गहरा लगाव रखते थे। राजनीतिक जगत से भी अनेक नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने शोक संदेश साझा किए हैं।गांव काठूवास तथा आसपास के क्षेत्रों में शोक का वातावरण है।
मिशनसच टीम की ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। श्रीमती चलती देवी जी का सादा जीवन, उच्च विचार और पारिवारिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर अंतिम संस्कार में शामिल होगे मंत्री संजय शर्मा
अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार की ओर से वन मंत्री संजय शर्मा तथा विधायक कुलदीप धनकड़ शामिल होंगे।
दोनों जनप्रतिनिधि जयपुर से काठूवास के लिए रवाना हो चुके हैं। वे सायं 4 बजे होने वाले अंतिम संस्कार में उपस्थित रहकर शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री की ओर से श्रद्धांजलि एवं संवेदना संदेश प्रेषित करेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


