More
    Homeराजस्थानभीलवाड़ाश्री बाबा धाम में भव्य फागोत्सव, फूलों की होली के साथ गूंजेंगे...

    श्री बाबा धाम में भव्य फागोत्सव, फूलों की होली के साथ गूंजेंगे भजन

    फागोत्सव में प्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुति, राधा-कृष्ण झांकी रहेगी विशेष आकर्षण

    भीलवाड़ा। श्री बाबा धाम में अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में आज भव्य फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा सेवादारों की अलग-अलग समितियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

    रविवार 01 मार्च 2026 को आयोजित इस फागोत्सव में बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायक अपनी टीम के साथ मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर परिसर में गुलाल और रंग का प्रयोग पूर्णतः निषिद्ध रहेगा तथा केवल फूलों से होली खेली जाएगी।

    महोत्सव में राधा-कृष्ण की सजीव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। ब्रज की तर्ज पर फूलों की होली खेली जाएगी और ढोलक-मंजीरे की थाप पर भक्तगण फागोत्सव का आनंद लेंगे। आयोजकों के अनुसार यह उत्सव केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, प्रेम और आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर है।

    आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों को फागोत्सव एवं होलिका दहन कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है। भक्तजन अपने साथ फूलों की पंखुड़ियां लाकर उत्सव में शामिल हो सकते हैं और भक्ति रस से सराबोर माहौल का आनंद ले सकते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here