More
    Homeधर्म-समाजरिश्ते में मिठाई और पति की किस्मत खोल देगी लिपस्टिक, जानें वास्तु...

    रिश्ते में मिठाई और पति की किस्मत खोल देगी लिपस्टिक, जानें वास्तु के हिसाब से किस दिन कौन-सा का कलर लगाएं महिलाएं

    अक्सर हम सोचते हैं कि खूबसूरती और मेकअप सिर्फ दिखावे के लिए होते हैं, लेकिन भारतीय ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में हर चीज की अपनी एक खास ऊर्जा होती है. ऐसा ही कुछ लिपस्टिक के रंगों को लेकर भी कहा गया है. ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री अंशुल त्रिपाठी के अनुसार, लिपस्टिक का सही रंग सही दिन पर लगाना आपके रिश्तों में मिठास ला सकता है और आपके पति की तरक्की के रास्ते भी खोल सकता है. यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन इसके पीछे ठोस ऊर्जा विज्ञान और ग्रहों का सिद्धांत छिपा है. कई महिलाएं बिना सोचे-समझे रोज कोई भी शेड लगाकर बाहर निकल जाती हैं, लेकिन अगर वही रंग सही दिन के अनुसार लगाया जाए, तो जीवन में कई तरह की सकारात्मक चीजें घटित हो सकती हैं.
    ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी के अनुसार, ग्रहों की ऊर्जा को साधने के लिए हमें रंगों की मदद लेनी चाहिए. रंग केवल देखने भर की चीज नहीं, बल्कि शरीर और मन पर गहरा असर छोड़ते हैं. लिपस्टिक तो हर महिला की दिनचर्या का हिस्सा होती है, बस अब उसे थोड़ा सा सही तरीके से इस्तेमाल करना है. तो आइए जानते हैं कि सप्ताह के सातों दिन कौन-सा लिपस्टिक कलर आपके लिए शुभ हो सकता है.

    सोमवार- सफेद या हल्का गुलाबी रंग
    सोमवार का संबंध चंद्रमा से होता है. यह मन और भावनाओं से जुड़ा ग्रह है. इस दिन सफेद या हल्का गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होता है. इससे तनाव कम होता है और घर का माहौल शांत बना रहता है.

    मंगलवार- लाल या मैरून रंग
    मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है, जो ताकत, आत्मबल और सुरक्षा का प्रतीक होता है. इस दिन लाल या मैरून लिपस्टिक लगाने से आत्मविश्वास बढ़ता है और पति को नौकरी या व्यापार में मजबूती मिलती है. अगर पति डिफेंस, पुलिस या किसी एक्शन से जुड़े क्षेत्र में हैं तो ये रंग और भी अच्छा होता है.

    बुधवार- हरा या पीच कलर
    बुध ग्रह ज्ञान, बुद्धि और संवाद से जुड़ा होता है. इस दिन हरा या पीच शेड लगाने से आपसी बातचीत में मिठास आती है और गलतफहमियां दूर होती हैं. साथ ही पति के बिजनेस में तरक्की के योग भी बनते हैं.
    गुरुवार- पीला या हल्का सुनहरा रंग
    गुरुवार बृहस्पति का दिन होता है जो शिक्षा, धर्म और सम्मान का कारक है. इस दिन पीला या हल्का गोल्डन रंग लगाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और पति को प्रमोशन या समाज में सम्मान मिलने की संभावना बढ़ती है.

    शुक्रवार- गुलाबी या फुशिया रंग
    शुक्र ग्रह प्रेम, सुंदरता और सुख-सुविधाओं से जुड़ा होता है. इस दिन गुलाबी या फुशिया लिपस्टिक लगाने से दांपत्य जीवन में प्यार और आकर्षण बढ़ता है. यह रंग महिलाओं के लिए शुभ होता है और धन संबंधी लाभ भी मिल सकता है.
    शनिवार- गहरा नीला या बैंगनी रंग
    शनिवार का संबंध शनि ग्रह से है, जो मेहनत, न्याय और स्थिरता का प्रतीक है. इस दिन नेवी ब्लू या डार्क पर्पल शेड लगाने से पति को कार्यक्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा मिलती है. यह नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है.

    रविवार- ऑरेंज या कोरल कलर
    रविवार सूर्य का दिन होता है. यह आत्मविश्वास और नेतृत्व से जुड़ा ग्रह है. इस दिन ऑरेंज या कोरल रंग की लिपस्टिक लगाने से आपके अंदर पॉजिटिव सोच आती है और पति को ऊंचे पद या अवसरों में सफलता मिलती है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here