वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा—डिजिटल और पारदर्शी टैक्स व्यवस्था से अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती
अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को प्रताप ऑडिटोरियम में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) शाखा अलवर द्वारा आयोजित ‘टैक्स संवाद 2.0’ कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य कर जागरूकता बढ़ाना और व्यवसायिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना था।
अपने संबोधन में राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की कर प्रणाली में ऐतिहासिक सुधार किए गए हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि टैक्स व्यवस्था अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनी है। डिजिटल टैक्स सिस्टम ने व्यापार और उद्योग जगत को सशक्त बनाया है तथा अनुपालन प्रक्रिया को आसान किया है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारी और पेशेवर इन सुधारों का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिले के चहुंमुखी विकास के लिए बजट में ऐतिहासिक सौगातें दी गई हैं।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं ने टैक्स ट्रैकिंग, स्मार्ट सक्सेशन प्लानिंग और जीएसटी से जुड़े जमीनी स्तर के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जीएसटी संशोधन, रिटर्न फाइलिंग में आने वाली सामान्य त्रुटियों तथा प्रभावी कर नियोजन के तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर जतिन हरजाई, नितिन गुप्ता, नीरज गर्ग, अजय सिंघल, विशाल वाधवा, संजय झंवर, आकाश खंडेलवाल, अंशुल मोदी, हितेश सेतिया, सचिन गुप्ता, नितिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारी और अन्य पेशेवर उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क



