राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए सरकार का निर्णय, अवकाश में भी होंगे पंजीयन कार्य
अलवर। राजस्व लक्ष्यों को शत-प्रतिशत अर्जित करने के उद्देश्य से समस्त पूर्णकालिक एवं पदेन उप पंजीयक कार्यालय 31 मार्च तक सभी राजकीय अवकाशों में सामान्य कार्य दिवसों की तरह खुले रहेंगे।
उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग प्रथम संजय गोयल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए विभाग को आवंटित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रदेश के सभी पूर्णकालिक एवं पदेन उप पंजीयक कार्यालय 31 मार्च तक अवकाश के दिनों में भी नियमित रूप से कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि इन कार्यालयों में दस्तावेजों के पंजीयन सहित अन्य सभी राजकीय कार्य सामान्य दिनों की तरह संपादित किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 21 मार्च एवं 26 मार्च को कार्यालय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि अन्य अवकाश के दिनों में सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य होगा।
इस व्यवस्था से आमजन को दस्तावेज पंजीयन में सुविधा मिलेगी तथा विभाग को निर्धारित राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

