विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगे, 13 मार्च को होगी पत्रकार वार्ता
अलवर। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक 12 एवं 13 मार्च को अलवर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं और कार्यों की समीक्षा करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार नायक 12 मार्च को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में परियोजना प्रबंधक अनुजा निगम, महाप्रबंधक उद्योग तथा प्रबंधक आरएसएलडीसी के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। इसके बाद सांय 4 बजे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित करेंगे।
इसी प्रकार 13 मार्च को प्रातः 11 बजे वे जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रेस वार्ता भी करेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

