More
    Homeराजस्थानअलवरराजस्थान दिवस पर शुरू हुआ सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह अभियान

    राजस्थान दिवस पर शुरू हुआ सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह अभियान

    सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम से स्वच्छता सप्ताह का भव्य शुभारम्भ

    अलवर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का भव्य शुभारम्भ शनिवार प्रातः मोती डूंगरी पर सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम के साथ हुआ। इसी के साथ जिले में ‘सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह’ अभियान की शुरुआत की गई।

    अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्रीमती बीना महावर एवं नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में आमजन, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

    एडीएम शहर श्रीमती बीना महावर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने राजस्थान दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे सप्ताह तक निरंतर जारी रहेगा और इसमें अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

    नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत जिले के विभिन्न नगरीय निकायों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन साफ-सफाई एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जनचेतना बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजकों ने बताया कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here