More
    Homeराजस्थानअलवरटिटपुरी में गणगौर मेला 20 मार्च से शुरू

    टिटपुरी में गणगौर मेला 20 मार्च से शुरू

    गणगौर मेले में लोक सांस्कृतिक रागिनी कार्यक्रम भी होगा आयोजित

    कठूमर। उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिटपुरी में दो दिवसीय गणगौर मेला 20 मार्च से आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को पारंपरिक लोक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

    प्रशासक हरवीर चौधरी ने बताया कि मेले का उद्घाटन विधायक रमेश खींची द्वारा किया जाएगा। 20 मार्च को सायं 3 बजे से 7 बजे तक गणगौर झांकी निकाली जाएगी, जबकि दूसरे दिन 21 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक लोक सांस्कृतिक रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    कार्यक्रम में कलाकार नरदेव बेनीवाल, मनोज चौधरी, आरती शर्मा, रोहिताश दायमा तथा सोनू शर्मा एंड पार्टी (पलवल, हरियाणा) अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

    ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मेला कमेटी में बजरंग सिंह (उपसरपंच), जगदीश सिंह नरूका, कैलाश सिंह चौहान, अशोक सिंह चौहान, रामोतार कुमावत, दशरथ सिंह नरूका, सुनील शर्मा, प्रकाशचंद कोली, मनीष सिंह नरूका, सुरेश मीणा, रमेशचंद जांगिड तथा मुकेशचंद कोली सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

    मेला आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत एवं प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here