More
    Homeराजस्थानअलवरहोली मिलन समारोह में लैब टेक्नीशियन संघ की नई कार्यकारिणी ने ली...

    होली मिलन समारोह में लैब टेक्नीशियन संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    होली मिलन के साथ संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

    अलवर। अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अलवर जिले में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से आए लैब टेक्नीशियन साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकता का परिचय दिया। समारोह के दौरान फूलों की होली खेलकर सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमएचओ अलवर योगेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए नई जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष मयंक शर्मा के नेतृत्व में गठित कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं सीएमएचओ योगेंद्र शर्मा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं एकजुट बनाने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत फूलों की होली के साथ-साथ गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स और रैपिड फायर क्वेश्चन राउंड आयोजित किए गए, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

    अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने लैब टेक्नीशियनों के हितों की रक्षा, सेवा शर्तों में सुधार एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं सीएमएचओ योगेंद्र शर्मा ने चिकित्सा क्षेत्र में लैब टेक्नीशियनों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    जिला अध्यक्ष मयंक शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों, अधिकारियों एवं सभी लैब टेक्नीशियन साथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिले के समस्त लैब टेक्नीशियन, लैब सहायक, ब्लॉक प्रतिनिधि एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here