More
    Homeराजस्थानअलवरगैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन की सख्ती, कालाबाजारी पर निगरानी

    गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन की सख्ती, कालाबाजारी पर निगरानी

    गैस सिलेंडर उपलब्धता पर अफवाहों से बचने की अपील

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति गैस कंपनियों के माध्यम से निरंतर प्राप्त हो रही है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता होने पर ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाएं।

    उन्होंने बताया कि घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण और ऊंचे दामों पर कालाबाजारी की आशंका के मद्देनजर उपखण्डवार विशेष प्रवर्तन जांच दलों द्वारा प्रभावी निगरानी की जा रही है। सरकार द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की औसत खपत की 20 प्रतिशत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जिसमें शैक्षिक संस्थान, हॉस्टल, कोचिंग संस्थान, मेडिकल संस्थान, अन्नपूर्णा रसोई, राजकीय कैंटीन एवं सहकारी डेयरियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

    गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके लिए दूरभाष नंबर 0144-2338000 उपलब्ध है, जबकि पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 व 0144-2338200 पर भी सूचना या शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

    जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने बताया कि जिले की विभिन्न एजेंसियों के पास 20,377 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है और 14 मार्च को 9,835 उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों के नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्र में सिलेंडर की प्राप्ति के 45 दिन बाद तथा शहरी क्षेत्र में 25 दिन बाद ही पुनः बुकिंग की जा सकती है।

    घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने भगत सिंह सर्किल स्थित दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

    इन माध्यमों से करा सकते हैं गैस बुकिंग:
    भारत गैस: वाट्सएप – 1800224344 | मिस्ड कॉल – 7710955555 | आईवीआरएस – 7715012345
    इंडेन गैस: वाट्सएप – 7588888824 | मिस्ड कॉल – 8454955555 | आईवीआरएस – 7718955555
    एचपी गैस: वाट्सएप – 9222201122 | मिस्ड कॉल – 9493602222 | आईवीआरएस – 8888823456

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here