More
    Homeराज्ययूपीअनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर कसा सख्त शिकंजा

    अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर कसा सख्त शिकंजा

    अलीगढ़।  जिले में अनफिट, बिना नंबर प्लेट और नियमों के विपरीत संचालित बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए सघन प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को गंगीरी एवं अकराबाद समेत अन्य क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्यवाहियों का दौर जारी रहा। जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रवेश कुमार के नेतृत्व में जिले भर में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रवर्तन अभियान के दौरान अब तक 445 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि सुरक्षा मानकों को पूरा न करने वाले 110 स्कूली वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया है। विभाग द्वारा बिना फिटनेस, बिना परमिट अथवा बिना नंबर प्लेट के संचालित वाहनों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान बस संख्या यूपी-81-सीटी-4744, यूपी-81-सीटी-0424 एवं यूपी-81-यू-8445 को अनियमित रूप से संचालित पाए जाने पर निरुद्ध किया गया। वहीं गंगीरी क्षेत्र में भी दो निजी बसों को नियमों के उल्लंघन पर तत्काल सीज कर दिया गया, जिससे अवैध रूप से वाहन संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया है। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों जैसे आपातकालीन खिड़की, मजबूत फर्श, फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, जीपीएस एवं अन्य आवश्यक प्रावधान का पालन अनिवार्य है। इन मानकों को पूरा किए बिना किसी भी वाहन को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाता। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों को सड़क पर संचालित नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों के विरुद्ध आगे भी सघन चेकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई जारी रखी जाएगी। परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों व संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने वाहनों की फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही आम जनमानस से अपील की गई है कि वे अनफिट अथवा नियमों के विपरीत संचालित वाहनों में यात्रा न करें और ऐसी किसी भी जानकारी को परिवहन विभाग को अवगत कराएं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here