More
    Homeराजस्थानअलवरक्रिटिकल टाइगर हैबिटाट पर 18 मार्च को बैठक

    क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट पर 18 मार्च को बैठक

    बैठक में आमजन से सुझाव-आपत्तियां आमंत्रित

    अलवर। प्रस्तावित क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट से संबंधित सुझाव, परामर्श एवं आपत्तियों पर समेकित प्रतिवेदन तैयार करने के लिए 18 मार्च 2026 को बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में होगी।

    अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय योगेश डागुर ने बताया कि उपवन संरक्षक, बाघ परियोजना सरिस्का से प्राप्त टिप्पणियों के आधार पर प्रस्तावित क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों के सुझावों पर विचार किया जाएगा।

    बैठक में सर्वसाधारण की उपस्थिति संभव है, जिससे इच्छुक व्यक्ति अपने तथ्य, सुझाव एवं परामर्श प्रस्तुत कर सकेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here