More
    Homeराजस्थानअलवरराजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 17 मार्च को

    राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 17 मार्च को

    प्रताप ऑडिटोरियम में होंगे आयोजन, युवा शक्ति दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में क्विज प्रतियोगिता भी

    अलवर। राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 17 मार्च को प्रातः 11 बजे से प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

    जिला प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम के सम्पूर्ण क्रियान्वयन एवं संचालन की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) के पर्यवेक्षण में होगी। कार्यक्रम के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग एवं उप रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    इसी दिन जिले के स्कूलों एवं कॉलेजों में “राजस्थान को जाने” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे युवाओं में राज्य के इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

    इसके अतिरिक्त 18 मार्च को कलक्ट्रेट सभागार में उद्योगपतियों के साथ संवाद, ग्राउंड ब्रेकिंग कार्यक्रम तथा निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र वितरण समारोह आयोजित होगा। वहीं शाम 6 बजे से 8 बजे तक राजकीय मंदिरों में विशेष आरती कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here