एआई से बढ़ेगी डिज़ाइनिंग की गति और गुणवत्ता
कार्यक्रम के दौरान जयपुर से आई एआई विशेषज्ञ Dr. Vishu Gupta ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीनतम उपयोगों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई टूल्स की मदद से डिजाइनिंग के काम में न केवल समय की बचत होती है, बल्कि डिजाइन की गुणवत्ता और विविधता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई डिजाइनर्स के लिए एक महत्वपूर्ण सहायक तकनीक के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से डिजाइन की शुरुआती अवधारणा तैयार करना, 3डी विज़ुअलाइज़ेशन बनाना, कलर कॉम्बिनेशन चुनना और विभिन्न विकल्प तैयार करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।
हालांकि डॉ. गुप्ता ने युवाओं को सावधान करते हुए कहा कि एआई द्वारा दिए गए किसी भी सुझाव या परिणाम पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी एआई आउटपुट को अन्य स्रोतों और अपनी पेशेवर समझ से अवश्य जांचना जरूरी है, तभी उसका सही उपयोग किया जा सकता है।

तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए नियमित आयोजन
कार्यक्रम में एडीआई अलवर चैप्टर के अध्यक्ष Omveer singh ने बताया कि डिज़ाइनिंग क्षेत्र लगातार तकनीकी बदलावों से गुजर रहा है और ऐसे में पेशेवरों को नए टूल्स और तकनीकों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से एडीआई अलवर चैप्टर समय-समय पर ऐसी कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
उपाध्यक्ष Goldy Gupta ने कहा कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य डिजाइनिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को नई तकनीकों से जोड़ना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
मंच संचालन और आभार
कार्यक्रम का मंच संचालन कोषाध्यक्ष Rahul Kukreja तथा Muskan Data ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में चैप्टर के सचिव Prateek Agrawal ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से डिज़ाइनिंग समुदाय को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने एआई से जुड़े कई व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की और भविष्य में इस तकनीक के उपयोग को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। आयोजन को प्रतिभागियों ने ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष शिप्रा सांघी, मुकुंद गुप्ता, अलका सिंह, गुंजन गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, अंकिता विजय, अनिरुद्ध जैन, केपी सिंह, पीयूष जैन, मोहित चंदवानी, दलवीर कौर, तरुण, डॉक्टर शैली नरूला, राखी नरूला, शिल्पी गुप्ता प्रतीक जैन, शिवम यादव आदि उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india