More
    Homeराजस्थानअलवरराजस्थान दिवस-2026: ‘एक जिला एक उत्पाद’ मेले में उमड़ रही लोगों की...

    राजस्थान दिवस-2026: ‘एक जिला एक उत्पाद’ मेले में उमड़ रही लोगों की भीड़

    मेले में 19 मार्च तक मयूर होटल में उचित दर पर मिल रहे हस्तशिल्प व एमएसएमई उत्पाद

    अलवर। राजस्थान दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा होटल मयूर में आयोजित पाँच दिवसीय ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में आमजन ने पहुंचकर विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों की खरीददारी की। मेले में स्थानीय उत्पादों की विविधता और आकर्षक कीमतों के कारण लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

    जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक संजय प्रधान ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य जिले के पारंपरिक हस्तशिल्प, लघु उद्योग एवं एमएसएमई इकाइयों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन देना तथा उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। मेले में अलवर जिले के ऑटो कम्पोनेंट्स उत्पादों के साथ-साथ हस्तशिल्पकारों द्वारा तैयार मौलिया के टेराकोटा उत्पाद, नागरा जूती, वुडन ब्लॉक पेंटिंग, वुडन क्राफ्ट, मार्बल हैंडीक्राफ्ट, जूट के हैंडबैग एवं दरियां, खादी उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

    इसके अलावा स्थानीय एमएसएमई इकाइयों के स्टॉल पर सीबा मसाला के विभिन्न मसाले, निर्मल इंडस्ट्रीज का सरसों का तेल, जयंती फूड प्रोडक्ट्स के नमकीन एवं कोल्ड ड्रिंक्स तथा मार्वल सेरेमिक्स के सिरेमिक उत्पाद जैसे कप-प्लेट आदि भी प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें उचित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

    मेले में हस्तशिल्प उत्पादों की खरीददारी के साथ-साथ स्थानीय उद्यमियों और शिल्पकारों को अपने उत्पादों के विपणन का बेहतर अवसर मिल रहा है। इससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है बल्कि पारंपरिक कला और उद्योगों को भी प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है।

    जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे 19 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे तक परिवार सहित मेले में पहुंचकर स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन करें और खरीददारी कर स्थानीय शिल्पकारों का उत्साहवर्धन करें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here