पदयात्रा आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
कठूमर। कस्बे में श्री घाटा भांवर हनुमान जी पदयात्रा कमेटी की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कठूमर से श्री घाटा भांवर हनुमान जी की तृतीय पदयात्रा 2 अप्रैल को निकालने का निर्णय लिया गया।
कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रिमांशु शर्मा ने बताया कि पदयात्रा 2 अप्रैल को प्रातः 4 बजे गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर सुबह 10 बजे तक घाटा भांवर हनुमान मंदिर पहुंचेगी।
बैठक में पदयात्रा के सफल आयोजन के लिए विकास भारद्वाज, सुमित सोनी, कपिल अग्रवाल, रामनिवास शर्मा, मधुर शर्मा, आशीष जैन, विष्णु खंडेलवाल, राकेश पसारी, मनीष चौधरी, नमन, वंश, तेजसिंह एवं राहुल शर्मा को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


