गैस रिसाव के बाद घर में आग, सोते परिवार के तीन सदस्य झुलसे
भिवाड़ी। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां गैस रिसाव के बाद हुए भीषण धमाके में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना गुलमोहर सोसाइटी के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हरिओम अपनी पत्नी मधु और 6 वर्षीय बेटे टीटू के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान रसोई गैस के रिसाव से अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और कुछ ही पलों में घर में आग फैल गई, जिससे पूरा परिवार उसकी चपेट में आ गया।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीमों ने राहत कार्य शुरू कर तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा गैस रिसाव के कारण हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


