More
    Homeराजस्थानअलवरनौगावा में शॉर्ट सर्किट से हादसा, पेट्रोल ने पकड़ी आग और युवक...

    नौगावा में शॉर्ट सर्किट से हादसा, पेट्रोल ने पकड़ी आग और युवक झुलसा

    मोबाइल चार्जिंग के दौरान हादसा, 30 प्रतिशत झुलसा युवक अस्पताल में भर्ती

    अलवर। जिले के नौगावा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय पंकज वर्मा, जो कपड़े की दुकान पर काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, गंभीर रूप से झुलस गया।

    बताया जा रहा है कि पंकज के एक दोस्त ने उससे बोतल में पेट्रोल लाकर रखने को कहा था। पंकज पेट्रोल लाकर घर की अलमारी के पास रख दिया। घटना के समय वह मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ और पास में रखे पेट्रोल ने आग पकड़ ली।

    आग लगते ही पंकज बुरी तरह झुलस गया। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे नौगावा के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    जानकारी के अनुसार पंकज करीब 30 प्रतिशत तक झुलस चुका है और फिलहाल उसका इलाज जारी है। यह घटना घर में ज्वलनशील पदार्थ रखने और बिजली उपकरणों के प्रति लापरवाही के खतरों को उजागर करती है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here