रक्तदान को बताया महादान, शहीद दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान महादान फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान संजय शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है। उन्होंने युवाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम से पूर्व मंत्री ने नगर वन में अपने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के तहत पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए आमजन से अपील की कि वे कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल कर धरती मां के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


