धार्मिक आयोजन के तहत मंगलाचार कार्यक्रम, भजन-नृत्य से गूंजा माहौल
जयपुर। श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति, जयपुर कैपिटल संभाग के तत्वावधान में “घर-घर मंगलाचार” कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को महारानी फार्म स्थित अनिता बड़जात्या के आवास पर किया गया। कार्यक्रम महासमिति की अध्यक्षा मंजू जैन सेवा वाली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 3 बजे से विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। इस दौरान मंगलाचार के साथ भजन, नृत्य और भगवान के बाल्य रूप का पालना झुलाने जैसे आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए।
अनिता बड़जात्या ने बताया कि महासमिति के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक भावना को बढ़ावा देना और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करना है।
इस अवसर पर बीना टोंग्या, सुनीता बड़जात्या, रेखा झांझरी, सरोज काला, विमला जैन, रेखा सोगानी, उषा सेठी, गौरी भोंसा, सुनीला झांझरी, पुष्पा सोगानी, सरोज बाकलीवाल, सीमा पाटोदी, रचना जैन, प्रियंका बोहरा, राज लुहाड़िया, जैनमती जैन, उषा कासलीवाल, रीमा जैन सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
महासमिति द्वारा संचालित “घर-घर मंगलाचार” कार्यक्रम भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक से लेकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक तक निरंतर आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित समाजजनों को अल्पाहार भी कराया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


