काव्या जोशी 96.33% अंकों के साथ प्रदर्शन से शिक्षक दंपति की बेटी ने बढ़ाया मान
अलवर। शिक्षक दंपति की बेटी काव्या जोशी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
काव्या जोशी, राहुल जोशी की पुत्री हैं और अलवर के ओसवाल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। काव्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मंडावर गांव से प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने नौवीं कक्षा में अलवर शहर के निजी विद्यालय में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई जारी रखी।
काव्या ने बताया कि परिवार और गुरुजनों के मार्गदर्शन व सहयोग से ही वह यह सफलता हासिल कर पाई हैं। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि निरंतर मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
काव्या की माता अंजुलता शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ततारपुर में भौतिक विज्ञान की व्याख्याता हैं, जबकि उनके पिता राहुल जोशी लक्ष्मणगढ़ के एक निजी विद्यालय में रसायन विज्ञान के व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं।
काव्या की इस सफलता से क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है तथा लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


