More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में मोहित प्रजापत का शानदार प्रदर्शन, प्रतिपक्ष नेता जूली ने दी...

    अलवर में मोहित प्रजापत का शानदार प्रदर्शन, प्रतिपक्ष नेता जूली ने दी बधाई

    मोहित प्रजापत का 10वीं बोर्ड में 98.33% अंकों के साथ प्रदर्शन, छात्र ने बढ़ाया परिवार का मान

    अलवर। जिले में स्थित सृजन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मोहित प्रजापत ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

    जारी अंकतालिका के अनुसार मोहित प्रजापत ने कुल 600 में से 590 अंक प्राप्त किए हैं और प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने गणित और विज्ञान जैसे विषयों में 100-100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

    मोहित प्रजापत  त्रिलोक कुमार एवं श्रीमती कर्मा के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग प्रमुख रहा है।

    विद्यालय प्रबंधन ने भी मोहित की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों का कहना है कि मोहित का यह परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

    मोहित की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here