बोर्ड टॉपर्स का सम्मान समारोह, टॉप छात्रों का हुआ सम्मान
खैरथल। इंदिरा हैप्पी स्कूल में कक्षा 10वीं, 8वीं और 5वीं के टॉप छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में टॉपर्स का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विद्यालय की फाउंडर श्रीमती इंदिरा बाल खुराना एवं प्राचार्य डॉ. ज्योति खुराना ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों की सफलता पर खुशी जताई।
कक्षा 10वीं में हिमांशी महिवाल ने स्कूल टॉप कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक पंकज खुराना ने विद्यार्थियों के शानदार परिणाम की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं भविष्य में भी इसी तरह प्रगति करते रहें।
विद्यालय के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भी इस उपलब्धि को विशेष बताया गया। स्कूल की स्थापना स्वर्गीय डॉ. एमपी खुराना द्वारा की गई थी और तब से यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकों और अपने माता-पिता को दिया। विद्यालय के वार्षिक उत्सव में सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने की भी घोषणा की गई।
इस अवसर पर मोना चंदवानी, कविता, प्रियंका, प्रीति, लक्ष्मी गुप्ता, मंजू गुप्ता, चांदनी, पूनम, रेनू शर्मा, निकिता, पूजा सेन सहित कई अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


