More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल की बेटी कुंजूम मिश्रा का प्रदर्शन, 97.83% अंकों से लहराया परचम

    खैरथल की बेटी कुंजूम मिश्रा का प्रदर्शन, 97.83% अंकों से लहराया परचम

    कुंजूम मिश्रा की शानदार प्रदर्शन के साथ सफलता, छात्रा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    खैरथल। शहर के एंजल अकैडमी स्कूल की छात्रा कुंजूम मिश्रा ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    कुंजूम की इस सफलता से परिजनों और स्कूल स्टाफ में उत्साह देखने को मिला। उनके पिता संजय मिश्रा और माता लक्ष्मी शर्मा ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है।

    उन्होंने बताया कि कुंजूम शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई है।

    विद्यालय प्रशासन ने भी कुंजूम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

    कुंजूम मिश्रा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here