More
    Homeराजस्थानअलवरदिल्ली में माकपा की जन आक्रोश रैली, अलवर से भी पहुंचा जत्था

    दिल्ली में माकपा की जन आक्रोश रैली, अलवर से भी पहुंचा जत्था

    जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश रैली, मजदूर-किसान अधिकारों को लेकर उठी आवाज

    अलवर। मजदूर, किसान एवं अन्य मेहनतकश वर्ग के अधिकारों के समर्थन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जन आक्रोश रैली एवं सभा का आयोजन किया गया। इस रैली में देशभर से एक लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें अलवर से भी कार्यकर्ताओं का जत्था शामिल हुआ।

    अलवर से जिला सचिव रईसा के नेतृत्व में सीटू जिला अध्यक्ष मोहनसिंह राघव, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला संयोजक मुख्तियार सिंह सहित कई कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। इनके साथ महेंद्र सिंह, परमानंद सैनी, उस्मान खान, रजनी शर्मा, रीना कंवर, रामलाल, रतनलाल सैनी, अरविंद पासवान, दिलीप सिंह और निक्कू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    रैली में मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लेने, मनरेगा को सुरक्षित रखने, बिजली संशोधन विधेयक और किसान विरोधी बीज विधेयक को वापस लेने जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं। साथ ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने की भी मांग की गई।

    रैली में माकपा राज्य सचिव कॉमरेड किशन पारीक के नेतृत्व में राजस्थान से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।

    सभा को माकपा के राष्ट्रीय महासचिव एम ए बेबी, पूर्व महासचिव प्रकाश करात, वृंदा करात, किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले, महासचिव बीजू कृष्णन, सीटू के महासचिव तपन सेन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

    नेताओं ने अपने संबोधन में जन विरोधी नीतियों और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ देशभर में संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। सभा का संचालन पोलितब्यूरो सदस्य एवं सांसद कॉमरेड अमराराम ने किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here